वाशिंगटन (ईएमएस)। दक्षिण एशिया मामलों के प्रतिष्ठित अमेरिकी विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा कई मानकों पर ‘‘पूरी तरह से सफल’ होगी। व्हाइट हाउस ने घोषणा की कि ट्रम्प का प्रथम महिला के साथ 24 और 25 फरवरी को अहमदाबाद तथा नई दिल्ली की यात्रा करने का कार्यक्रम है। 21वीं सदी के तीसरे दशक में यह अमेरिकी राष्ट्रपति की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी और महाभियोग सुनवाई में सीनेट से बरी होने के बाद भी उनकी पहली यात्रा होगी। सीनियर फेलो एश्ले टेलिस ने कहा कि मुझे लगता है कि ट्रंप की यात्रा कई मानकों पर पूरी तरह से सफल होगी। ट्रम्प का अहमदाबाद पहुंचने पर लाखों लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किए जाने की उम्मीद है। वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नव निर्मित मोटेरा स्टेडियम में हजारों लोगों के सामने ऐतिहासिक भाषण दे सकते हैं। भारत से संबंधित मामलों पर सबसे प्रतिष्ठित विशेषज्ञों में से एक टेलिस ने कहा कि हालांकि वह इस लेकर अनिश्चित हैं कि दोनों देशों के बीच व्यापार विवाद हल होगा या नहीं। ट्रंप सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है। टेलिस ने कहा,हालांकि भारत सरकार ने दावा किया है कि दोनों देश एक समझौते के करीब हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस पर वास्तव में कोई प्रगति हुई है। रक्षा बिक्री पर कुछ प्रगति हुई होगी लेकिन वह भी अनिश्चित है। वहीं चेयर रिक रोसॉव ने हालांकि उम्मीद जाहिर कि दोनों नेता हाल में आए व्यापार अवरोधों को दूर करने के लिए एक समझौता कर सकते हैं। भारत की यात्रा करने वाले ट्रम्प लगातार चौथे अमेरिकी राष्ट्रपति बनने वाले है। रोसॉव का मानना है कि भारत की यात्रा अब इतनी महत्वपूर्ण घटना नहीं है।…
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.