जगदलपुर (ईएमएस)। जगदलपुर निवासी शिखा अग्रवाल पति शैलेश अग्रवाल को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने पीएचडी की उपाधि से नवाजा है। यह उपाधि 26 फरवरी को रायपुर में 25 वें दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा कल्याण स्नाकोत्तर महाविद्यालय की शोधार्थी शिखा अग्रवाल यह उपाधि वाणिज्य विषयान्तर्गत छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज व्यापार विकास सहकारी संघ तथा विश्लेषणात्मक अध्ययन के लिये दिया गया है। उनका शोध कार्य बस्तर संभाग में रहा और शिखा अग्रवाल ने अपने शोध को यहीं पूर्ण किया।26 फरवरी को रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में जगदलपुर की रहने वाली शिखा अग्रवाल को पीएचडी की उपाधि मिलने पर कुलपति के.एल वर्मा बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।शिखा अग्रवाल ने शोध का कार्य डॉ रवीश सोनी के निर्देशन पर किया है। शिखा अग्रवाल धरमपुरा के रहने वाले शैलेश अग्रवाल की धर्मपत्नी है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.