सागर में एक करोड़ रूपये की लागत से संत रविदास भवन बनेगा
मुख्यमंत्री ने सागर जिले को 3 हजार करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी
सागर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सागर में संत रविदास की जयंती के अवसर पर पीटीसी ग्राउंड में आयोजित जागृति समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास ने लोगों को भाई चारे और एकता का संदेश दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की दुनिया में पहचान अपनी विविधता की वजह से है। यहां कई धर्म, जाति, भाषा की विविधता होते हुए सब लोग एक साथ मिलजुल कर रहते है। संत रविदास जैसे महान व्यक्तियों ने समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं आज के समय में ज्यादा प्रासांगिक है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के प्रारंभ में संत रविदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित, माल्यार्पण कर पूजन किया। उन्होंने साधु संतो का शाल श्रीफल से सम्मान किया और पुष्पवर्षा की। उन्होंने यहां 3 हजार करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों द्वारा सागर के विकास के लिए रखी मांगों के विषय में कहा कि सागर को निराश नहीं किया जाएगा। उन्होंने मंच से विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभांवित भी किये।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि अपने वचन पत्र में जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है। सरकार किसानों के 2 लाख रूपये तक के फसल ऋण माफ करेगी। सरकार की मंशा है कि किसानों को उनकी फसल का उनको सही मूल्य और नौजवानों को रोजगार मिले। प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने और निवेश का वातावरण बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे है। सरकार ने कृषि क्षेत्र के विकास और नौजवानों का भविष्य सुरक्षित करने चुनौती के रूप में लिया है। सरकार इसके लिए कार्य कर रही है
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.