Newsportal

पवन ने काजल के साथ भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके, दर्शकों को भाया उनका नया अंदाज

0 40

मुंबई (ईएमएस)। भोजपुरी सिनेमा के कई सुपरस्टार इन दिनों चर्चा में हैं। एक तरफ खेसारी लाल यादव रिएलिटी शो में नजर आ चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह भी आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। कभी अक्षरा सिंह के साथ तो कभी किसी अन्य अभिनेत्री के साथ पवन सिंह के भोजपुरी गाने ट्रेंड करते नजर आ जाते हैं। हाल ही में पवन सिंह और काजल राघवानी का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस गाने में इन दोनों की केमिस्ट्री कमाल दिखाई दे रही है। पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का शाहरुख खान कहा जाता है। उनकी फिल्मों में रोमांस न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। वहीं इस वीडियो में भी पवन सिंह और काजल राघवानी का हॉट रोमांस दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री काजल राघवानी का सिजलिंग अवतार देखकर लोग इसे अब तक का सबसे बोल्ड भोजपुरी गाना बता रहे हैं। भोजपुरी सिंगर और सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ का गाना ‘छलकता हमरो जवनिया’ को यूट्यूब पर जबरदस्त रिसपॉन्स मिल रहा है। फिल्म के इस गाने में काजल राघवानी और पवन सिंह ने ऐसा जबर्दस्त डांस किया है कि यह वीडियो यूट्यूब पर अब तक 27 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को पवन सिंह के साथ भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। यूं तो पवन सिंह की जोड़ी अक्षरा सिंह के साथ जमती है, लेकिन ब्रेकअप के बाद ये दोनों शायद ही आगे एक साथ काम करें। पवन और काजल की जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.