नई दिल्ली (ईएमएस)। कोरोना वायरस के डर से जहां अधिकतर लोग अपने घरों में कैद हो कर रहे हैं और यात्रा करने से बच रहे हैं, वहीं सोनम कपूर लंदन से भारत लौट आई हैं। स्वदेश लौट कर सोनम ने अपने आपको अपने घर में ही आइसोलेट कर लिया है।
सोनम का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जा रहा है जिसमें वह कह रही हैं मैं अपने पति के साथ भारत की ओर रवाना हो रही हूं। घर पहुंचने के लिए अब और सब्र नहीं हो रहा है। लव यू ऑल। भारत में एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद उन्होंने सरकार और उनके द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए की गई तैयारियों की तारीफ की।
मालूम हो कि एयरपोर्ट पर बाहर से आ रहे हर शख्स की स्क्रीनिंग हो रही है और इस बात की तसल्ली की जा रही है कि बाहर से आ रहा कोई भी शख्स वायरस से संक्रमित तो नहीं है। सोनम ने बताया कि एयरपोर्ट पर उनकी कई बार चेकिंग हुई। एयरपोर्ट से निकलने और घर पहुंचने के बाद सोनम परिवार के साथ ही रुकी हुई हैं और उन्होंने खुद ही अपने आप को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है, ताकि बाकी लोगों की सुरक्षा की तसल्ली की जा सके
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.