Newsportal

जनता ही नेता बनाती है और जमीन पर लाकर खड़ा कर देती है: श्री सिंधिया

0 15

पूर्व सांसद के नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया ऐतिहासिक स्वागत, दुल्हन की तरह सजा रहा शहर
अशोकनगर (ईएमएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र के पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा चुनाव हारने के बाद पहली बार जनसंपर्क करने के लिए अशोकनगर आए। इस दौरान प्रदेश के पांच मंत्रियों की उपस्थिति में उनका जो स्वागत किया गया, अशोकनगर शहर के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा स्वागत समारोह माना जा रहा है। किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के लिए आज तक शहर को इस तरह से नही सजाया गया था।
क्षेत्र के दौरे पर आए श्री सिंधिया के नगर आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओ में हर्ष का माहौल देखा गया। जगह-जगह पर मुख्य चौक चौराहों पर सिंधिया के स्वागत में बैनर पोस्टर एवं होर्डिंग लगाए गए। वायपास रोड़, विदिशा रोड़ जहां होर्डिगो से पटा रहा, वहीं गांधी पार्क पर रंग-विरंगे परदो से विशेष साज-सज्जा की गई। लोगों का मानना है, कि इस तरह की साज-सज्जा और प्रदर्शन पहले कभी देखने को नहीं मिला। खुद सिंधिया कई बार चुनाव जीत कर आये मगर आज जैसा स्वागत पहले कभी नही हुआ। स्थानीय विधायक जजपाल सिंह जज्जी के नेतृत्व में कोंग्रेसियो ने पूरे शहर बैनर पोस्टरों एवं स्वागतद्वारो से पाट दिया था। जिन जिन इलाकों से सिंधिया निकले उन इलाकों को कोंग्रेसियो ने दुल्हन की तरह सजाया गया था। शुक्रवार सुबह लगभग 11:30 बजे जब श्री सिंधिया लगभग 200 वाहनों के काफिले के साथ अशोकनगर पहुंचे तो क्षेत्र की जनता ने गाजे-बाजे, पटाखो, फूल मालाओं के साथ श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भव्य स्वागत किया। सिंधिया के आगमन पर उनके स्वागत में जगह-जगह फलों से तौला गया। गांधी पार्क पहुंचते ही श्री सिंधिया द्वारा गांधी जी कि प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर विश्राम ग्रह पहुँचे। जहां श्री सिंधिया ने सबसे पहले पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद उन्होंने वहाँ उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्यक्ष राजनीति में आज भले ही मैं न रहा हूं लेकिन प्रत्यक्ष रूप से आपका जनसेवक था आज भी हूं और आगे भी रहूंगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.