Newsportal

हेट स्पीच: आज होगी सुनवाई

0 45

नई दिल्ली(ईएमएस)। दिल्ली हाई कोर्ट कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य के लिए खिलाफ एफआईआर की मांग वाली याचिका पर आज सुनवाई करेगा। इसमें कांग्रेस नेताओं पर कथित रूप से नफरत फैलाने वाले भाषण देने का आरोप लगाया गया है। लॉयर्स वॉइस नाम के एनजीओ ने गुरुवार को चीफ जस्टिस डी एन पटेल और जस्टिस सी हरिशंकर की बेंच के सामने याचिका दी थी। जिसने इसे शुक्रवार को सुनवाई के लिए लगा दिया गया है। याचिका में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप विधायक अमानतुल्ला खान, मुंबई से एआईएमआईएम के पूर्व विधायक वारिस पठान और एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भी कथित तौर पर ऐसे भाषण देने के मामले में एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.