मुंबई (ईएमएस)। हरियाणवी छोरी सपना चौधरी अपने डांस को लेकर खासी चर्चा में रहती हैं। उनके डांस परफॉर्मेंस देश को कोने-कोने में होते हैं। जहां भी देसी क्वीन सपना चौधरी का परफॉर्मेंस होता है लोग भारी संख्या में वहां जुट जाते हैं। हरियाणवी छोरी सपना चौधरी के डांस वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहे हैं। भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी फिल्मों में अपने आइटम सॉन्ग से धमाल मचाने वाली सपना चौधरी इस हरियाणवी गानों पर डांस कर रही हैं।
सपना चौधरी बीते दिनों होली के मौके पर बिहार पहुंची थीं। उन्होंने भोजपुरी कलाकारों के साथ इस दौरान अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। सपना चौधरी के साथ भोजपुरी सिनेमा की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे भी वहां पहुंची थीं। दोनों ने एक साथ डांस भी किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान सपना चौधरी ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वो पहले बिहार आने से क्यों डरती थीं। सपना चौधरी हरियाणवी फिल्मों में तहलका मचाने के बाद बिग बॉस में नजर आई थीं। बिग बॉस में उनकी पारी हंगामाखेज रही थी, और उन्होंने बिग बॉस में जमकर धमाल मचाया था। बिग बॉस से बाहर आने के तुरंत बाद ही उन्हें भोजपुरी सिनेमा में काम मिल गया। ‘बैरी कंगना’ में उनका स्पेशल नंबर काफी पॉपुलर रहा। इसके बाद सपना चौधरी ने पंजाबी मूवी में भी स्पेशल सॉन्ग किया। सपना चौधरी अब बॉलीवुड में भी एक्टिंग डेब्यू कर चुकी हैं और उनकी पहली फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ थी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.