Newsportal

गुजरात में कोरोना वायरस के 105 संदिग्ध केस, 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव

0 43

अहमदाबाद (ईएमएस)| भारत समेत दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस की गुजरात में भी एन्ट्री हो चुकी है और अब तक 105 संदिग्ध केस सामने आए हैं| जिसमें पांच लोगों की पॉजिटिव आई है| जिसमें सूरत में 1, राजकोट में 1, अहमदाबाद में 2 और वडोदरा में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| ये सभी मरीज विदेश से आए हैं और सबका उपचार चल रहा है|
राज्य के स्वास्थ्य विभाग की अग्र सचिव जयंति रवि ने आज बताया कि 105 संदिग्धों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे| जिसमें 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और ये पांचों विदेश से आए हैं| 22 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है| गुरुवार को राजकोट और सूरत में कोरोना वारयस 1-1 पॉजिटिव केस दर्ज हुआ था| आज अहमदाबाद में 2 और 1 वडोदरा में कोरोना वारयस का पॉजिटिव केस सामने आया है| स्पेन से लौटे वडोदरा के युवक की तबियत बिगड़ने पर सयाजी अस्पताल में स्क्रीनिंग कर आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया था| जहां उसकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आ है| वडोदरा के मकरपुरा क्षेत्र में रहनेवाले 39 वर्षीय युवक हाल ही में स्पेन गया था| जहां लगातार तीन दिन तक शर्दी और खांसी होने पर वह वडोदरा लौट आया| मंगलवार की देर रात तबियत बिगड़ने पर युवक सयाजी अस्पताल पहुंचा| जहां उसमें कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षण पाए जाने के बाद उसे तुरंत आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया| वहीं अहमदाबाद में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैं| जिसमें एक युवती है जो हाल ही में न्यूयोर्क से लौटी है| जयंति रवि ने बताया कि विदेश से 555 यात्री आए हैं, जिसमें 68 लोग ऑब्जर्वेशन में हैं और 492 होम कोरोन्टाइन किया गया है| कोरोना वायरस से संदिग्ध लोगों को स्टेम्प लगाया जाएगा| इसके अलावा जो लोग कल लौटे हैं, उनका डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा|
चेतना/20 मार्च

Leave A Reply

Your email address will not be published.