काराकस (ईएमएस)। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने एक अजीबोगरीब बयान देते हुए अपने देश की महिलाओं से कम से कम छह बच्चे पैदा करने की अपील की है। दरअसल वेनेजुएला में हाल के सालों में भारी आर्थिक संकट के चलते लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है, जिसके चलते देश में लोगों की कमी हो गई है। देश की जनसंख्या जरूरत के अनुसार बढ़ाई जा सके, इसलिए मादुरो ने महिलाओं से यह अपील की है। मादुरो ने जन्म की विभिन्न पद्धतियों का प्रचार करने के लिए टेलीविजन पर प्रसारित एक कार्यक्रम में महिलाओं से यह अपील की। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा ईश्वर आपको देश के लिए छह छोटे लड़के और लड़कियां पैदा करने का आशीर्वाद दें। जन्म दीजिए, फिर जन्म दीजिए, सभी महिलाओं के छह बच्चे होने चाहिए। ताकि जरुरत के हिसाब से देश की आबादी को बढ़ाया जा सके। वेनेजुएला के राष्ट्रपति की इस टिप्पणी की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने आलोचना की है। लोगों का कहना है कि देश पहले ही भोजन, कपड़े और स्वास्थ्य देखभाल के संकट से जूझ रहा है। युवा लोगों के अधिकारों की रक्षा करने वाले एक समूह सीईसीओडीएपी के संस्थापक ऑस्कर मिस्ले ने कहा देश की जनसंख्या बढ़ाने के लिए महिलाओं को छह बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करना देश के राष्ट्रपति की ओर से गैरजिम्मेदाराना बयान है
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.