नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। दिल्ली की एक महिला को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई जो पहले से संक्रमित पेटीएम कर्मी के संपर्क में आई थी। इस तरह दिल्ली के कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या चार हो गई है वहीं दिल्ली-एनसीआर के कुल छह मरीज हो गए है। कोरोना से संक्रमित ये सभी मरीज सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। सफदरजंग में रविवार को 12 संक्रमित मरीज भर्ती थे लेकिन सोमवार को दो और संदिग्धों की रिपोर्ट आने पर कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 14 हो गई। सोमवार को अस्पताल में भर्ती मेरठ के एक मरीज में भी कोरोना की पुष्टि हो गई। यह इटली से आए दिल्ली के संक्रमित मरीज के संपर्क में आया था। अस्पताल के एक डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनके यहां कुल 25 मरीज कोरोना के लिए बने आईसोलेशन वार्ड में हैं। इनमें से 14 में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है। वहीं पांच मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं छह अन्य संदिग्धों की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। सोमवार को छह संदिग्धों को अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.