Newsportal

भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से भिड़े कांग्रेस नेता

0 37

पथराव और हाथापाई के बाद धारा 144 लागू
-भाजपा का आरोप- प्रशासन की मिलीभगत से हम लोगों पर हमला करवाया गया, पर रुकेंगे नहीं
-भाजपा और कांग्रेस के कई कार्यकर्ता चोटिल, सीएसपी ने हाथ जोड़कर घर वापस जाने को कहा
भोपाल (ईएमएस)। विधानसभा, फिर सुप्रीम कोर्ट और अब सड़क। मध्य प्रदेश का सियासी टकराव बढ़ता जा रहा है। दिग्विजय सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं को बेंगलुरु में हिरासत में लिए जाने के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पहले कार्यकर्ताओं ने राजभवन के सामने नारेबाजी की और इसके बाद वे भाजपा दफ्तर का घेराव करने पहुंचे। यहां भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई और पथराव भी किया गया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोट आई है।
इस टकराव के बाद पुलिस ने भाजपा और कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। भाजपा कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हबीबगंज थाने पहुंच गए। प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। सीएसपी भूपेंद्र सिंह हबीबगंज थाने पहुंचे और भाजपा के कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर घर जाने की अपील की।
-हमले की सूचना पहले ही मिल गई थी
भाजपा प्रवक्ता राहुल कोठारी के हाथ में चोट आई है। उन्होंने कहा- हमें भाजपा कार्यालय पर हमले की सूचना पहले ही मिल गई थी। इसकी सूचना प्रशासन को भी दी। प्रशासन की मिलीभगत से कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय पर आए और पथराव किया। यह सारा काम प्रशासन की मिलीभगत से हुआ है

Leave A Reply

Your email address will not be published.