Newsportal

बेमौसम बारिश से फिजां में घुली ठंडक

0 20

प्रदेश के कई जिलों में हुई गरज-चमक के साथ बारिश
भोपाल (ईएमएस)। प्रदेश के कई जिलों में रविवार शाम को अचानक तेज हवा एवं गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे प्रदेश की फिजां में ठंडक घुल गई। प्रदेश के आसमानों पर सुबह से बादलों की आवाजाही शुरु हो चुकी थी। दक्षिण-पश्चिम मप्र में चक्रवात का घेरा बनने से रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल में बादल छाए रहे। इससे फिजा में ठंडक घुल गई। शहरवासियों को पहनने के लिए फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े। सुबह 10 बजे बादल छंटने से धूप निकली पर वातारण में ज्यादा गरमाहट नहीं रही। दोपहर 2 बजे के बाद फिर से बादल छा गए। इससे ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक से दो दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। रीवा, जबलपुर संभाग में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
महाराष्ट्र व राजस्थान पर शनिवार को बने सिस्टम का असर मप्र पर रविवार को दिखाई दिया। इसके चलते कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। दक्षिण-पश्चिम मप्र के ऊपर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। इसके साथ ही मप्र से कर्नाटक तक एक द्रोणिका बन गई है। इसकी वजह से गरज के साथ हल्की बारिश का दौर चल रहा है। भोपाल में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। रात का न्यूनतम पारा सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान बढ़कर 31.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आगामी एक-दो दिन मौसम में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद फिर मौसम बदलेगा और दिन के पारे में बढ़ोतरी होगी। वहीं, रात के तापमान में ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है

Leave A Reply

Your email address will not be published.