मुंबई (ईएमएस)। सैफ अली खान और अलाया फर्निचरवाला की फिल्म “जवानी जानेमन” की काफी तारीफ की जा रही है। दरअसल, इस फिल्म में अलाया ने काफी मेहनत की है। अलाया ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि “शूटिंग के पहले दिन करीब 7 पन्नों का एक सीन हमने (6 मिनट का एक शॉट) बिना किसी कट के पूरा किया है। अब हमारी मेहनत को फिल्म में भी देखेंगे। नितिन सर ने कहा था कि कोई दबाव नहीं है। बस कोशिश करो और इसे कर दो। अगर बिना कट एक शॉट हम एक- दो मिनट के लिए भी कर पाए तो हमें खुशी होगी।” उन्होंने बताया कि पहले दिन की शूटिंग के दौरान हमने यह सीखा कि किस तरह से फ्रेम में बने रहना है। किसी दूसरे ऐक्टर को कवर किए बिना और बिना किसी दबाव के कैसे हम अपना बेहतर दे सकते हैं। मेरे लिए यह बेहद ही शानदार अनुभव रहा। अलाया ने आगे कहा, “नितिन सर के निर्देश के बाद लगातार 6 मिनट तक बिना किसी कट के हमने शूट किया। इसे देखकर वहां सेट पर लगभग सभी लोग आश्चर्यचकित थे।” बता दें कि अलाया सैफ के साथ “जवानी जानेमन” के साथ बड़े पर्दे पर अपना करियर शुरू करने जा रही है। यह फिल्म 31 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.