मुंबई (ईएमएस)। ऐक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म “पंगा” बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दूसरी तरफ उन्हें पद्म श्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इन दोनों खुशखबरों की कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म “थलाइवी” के सेट पर जश्न मनाया है। दरअसल, हाल ही में रंगोली चंदेल ने अपने ट्विटर हैंडल पर जश्न की तस्वीर शेयर की हैं। चेन्नई में फिल्म “थलाइवी” के एक गाने की रिहर्सल कर रहीं कंगना रनौत के लिए सरप्राइज सेलिब्रेशन के लिए फिल्म के सेट व्यवस्था की गई थी। ऐक्ट्रेस ने फिल्म के सेट पर “थलाइवी” की टीम के साथ केक काटा है। इस दौरान उन्होंने मरून कलर का सूट पहना हुआ था। पद्म श्री मिलने की घोषणा के बाद खुशी जाहिर करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि “मैं ये सम्मान पाकर काफी विनम्र हूं। मैं भारत सरकार और अपने फैंस की आभारी हूं। मैं अपने देश को धन्यवाद करना चाहूंगी जो सम्मान उन्होंने मुझे दिया। यह पुरष्कार मैं हर उस महिला को समर्पित करना चाहूंगी जो सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखती हैं। इसके साथ ही यह पुरस्कार हर उस बेटी, मां और औरत के लिए है जो इस देश को बेहतर बनाने में मददगार हैं।” हालांकि कंगना रनौत अलावा एकता कपूर और करण जौहर को भी पद्म श्री देने की घोषणा हुई है। बता दें कि “थलाइवी” तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व सीएम जयललिता की लाइफ पर बन रही एक बायॉपिक है, जिसमें कंगना मुख्य किरदार में दिखेंगी। इस फिल्म में साउथ के स्टार अरविंद स्वामी एमजीआर का रोल प्ले करेंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.