भोपाल (ईएमएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही राज्यपाल के अभिभाषण के बाद हंगामे के बीच 26 मार्च तक स्थगित हो गई है। इसके बाद बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बस से राजभवन पहुंचे। राजभवन में पूर्व महाधिवक्ता पुष्पेंद्र कौरव भी पहुंचे हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने विधायकों की परेड कराकर राज्यपाल से 48 घंटे के अंदर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग अथवा राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार लगाने राजभवन पहुंचे हैं। राजभवन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे और मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बीडी शर्मा भी राजभवन में उपस्थित हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.