Newsportal

14 साल छोटी मुग्धा के साथ रिलेशनशिप में हैं राहुल, बोले अच्छी समझ हो तो मायने नहीं रखता उम्र का अंतर

0 52

मुंबई (ईएमएस)। बॉलिवुड के जोड़ों के बीच उम्र में ज्यादा फासला होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन इसकी अक्सर चर्चा होती रहती है। इंडस्ट्री में मिलिंद सोमन और अंकिता, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत जैसे कई जोड़िया हैं, जिनके बीच उम्र का काफी फासला है। इस बीच, मॉडल और अभिनेता राहुल देव ने मुग्धा गोडसे के रिलेशनशिप पर खुल कर अपनी बात रखी है। राहुल देव अपने से 14 साल छोटी मुग्धा गोडसे को पिछले 5 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर अपने से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। एक टॉक शो के दौरान राहुल देव ने कहा कि हम दोनो की उम्र में लगभग 14 साल का अंतर है और इसने मुझे शुरुआत में परेशानी हुई, लेकिन बाद में मुझे महसूस हुआ कि मेरे माता-पिता की उम्र में भी 10 साल का अंतर था, तो यह इतना बड़ा अंतर नहीं है। मेरा मानना है कि जब तक आप खुश हैं तो एज गैप खास मायने नहीं रखता। राहुल देव ने आगे बताया कि हम दोनों की मुलाकात एक शादी में हुई थी और हम लोगों की दोस्ती हो गई। इसके बाद हमने एक-दूसरे से मिलना जुलना शुरू किया और हमें एक दूसरे से प्यार हो गया। राहुल देव की पहली पत्नी रीना की कैंसर से 2009 में मौत हो गई है। राहुल देव के एक बेटा सिद्धार्थ है। सन 2013 में राहुल देव और मुग्धा गोडसे की मुलाकात हुई। इसके बाद वे क्रमश: निकट आते गए। वर्कफ्रंट की बात करें तो राहुल देव आखिर बार सन 2017 में फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी की मल्टीस्टारर ‘मुबारकां’ में नजर आए थे। जबकि, मुग्धा गोडसे फिल्म ‘शर्मा जी की लग गई’ में दिखाई दी थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.