Newsportal

चीन के बाद नेपाल ने भी पर्वतारोहण अभियान पर लगाई रोक

0 25

काठमांडू (ईएमएस)। नेपाल ने कोरोना वायरस महामारी के कारण एवरेस्ट पर पर्वतारोहण अभियान शुक्रवार को स्थगित कर दिया। चीन के अपनी तरफ से एवरेस्ट पर चढ़ाई को बंद किए जाने के एक दिन बाद नेपाल ने भी दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत पर चढ़ाई बंद कर दी है। संस्कृति पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री योगेश भट्टराई ने बताया कि नेपाल ने देश में सभी पर्वतारोहण अभियानों को स्थगित कर दिया है और पर्यटक वीजा जारी करने की प्रक्रिया रोक दी है। हिमालयी देश एवरेस्ट पर पर्वतारोहण से हर साल लाखों डॉलर की कमाई करता है। भट्टराई ने कहा, सरकार ने सभी पर्वतारोहण अभियानों को स्थगित करने और कुछ समय के लिए मंजूरी रद्द करने का फैसला किया है। आने वाले महीनों में वैश्विक स्थिति का विश्लेषण करने के बाद फैसले की समीक्षा की जाएगी। पिछले साल गर्मियों में रिकॉर्ड 885 लोगों ने एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी

Leave A Reply

Your email address will not be published.