शुक्रवार को सिंधिया के साथ करेंगे नामांकन
भोपाल (ईएमएस)। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब प्रोफेसर डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी मध्य प्रदेश से बीजेपी के दूसरे राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। भाजपा ने राज्यसभा के लिए अपने दोनों प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। बुधवार को कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया तो पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया था और गुरूवार को सुमेर सिंह के नाम का ऐलान किया। वो वनवासी कल्याण परिषद से जुड़े हैं। वो बड़वानी में पदस्थ हैं लेकिन आदिवासियों के बीच जागरुकता लाने के लिए जाने जाते हैं।
सुमेर सिंह सोलंकी पहली बार किसी चुनाव के लिए मैदान में उतरे हैं। 45साल के लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़े हुए हैं। उनका परिवार जनसंघ के समय से ही पार्टी से जुड़ा हुआ है। खरगोन-बड़वानी से लोकसभा के पूर्व सांसद मकनसिंह सुमेर सिंह सोलंकी के काकाजी हैं। काकाजी के सांसद होने के कारण सुमेर सिंह सोलंकी अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहे हैं। वो भले ही पहली बार किसी पद के लिए दावेदार बनाए गए हों, लेकिन बीते 20 साल से काका से राजनीति की
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.