मुंबई (ईएमएस)। अधिक उम्र को मात देकर कमबैक करने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता, अपने शानदार व्यक्तित्व और बेबाक अंदाज के साथ-साथ बेहतरीन अभिनय के लिए भी जानी जाती हैं। फिल्म कैसी भी हो नीना गुप्ता अपने जोरदार प्रदर्शन की बदौलत उसे खास बना देती हैं। हाल ही में वह एक वीडियो को लेकर भी चर्चा में थीं, जिसमें उन्होंने लड़कियों को नसीहत दी थी कि विवाहित पुरुष के साथ प्यार कठिनाइयां पैदा करने वाला होता है।
खास बात यह भी है कि वह फिल्म में भूमिका भले ही मां की निभाएं, लेकिन उन्हें महत्व हमेशा हीरोइन की तरह ही मिलता है। 60 साल की यह बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री एक के बाद एक लगातार फिल्में कर रही हैं। उन्होंने कमबैक के बाद बहुत जल्द बालीवुड में अपने लिए सम्मानजनक स्थान निर्मित कर लिया है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी दो फिल्मों ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ और ‘पंगा’ को बॉक्स आफिस पर खूब पसंद किया गया है।
पिछले दिनों अपने एक वीडियो से सुर्खियों में आईं नीना गुप्ता ने हाल ही में अपने एक साक्षात्कार में अपने करियर के बारे में खुलकर बातें की। उन्होंने कहा मैं चाहती हूं बॉलीवुड में समय आए, जब मैं शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे अभिनेताओं के साथ रोमांस कर सकूं। उन्होंने कहा अभी तक अभिनेताओं को अपने से 20-25 साल कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते देखा है, ऐसी भी फिल्में आनी चाहिए जिनमें कम उम्र हीरो के साथ अधिक उम्र की हीरोइन रोमांस करे। हालांकि, उन्होंने कहा यह स्थिति आने में अभी काफी समय लग सकता हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post