मुंबई (ईएमएस)। भारत के पहले अंतरिक्षयात्री राकेश शर्मा की बायॉपिक “सारे जहां से अच्छा” में सलमान खान के जुड़ने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के निर्माताओं ने अब सलमान खान से अप्रोच किया है और सलमान ने स्क्रिप्ट भी पढ़ ली है, हालांकि उन्होंने अभी तक फिल्म को लेकर अपनी सहमति नहीं दी है। वहीं, सिद्धार्थ रॉय कपूर ने दावा किया कि सलमान इस फिल्म को साइन कर सकते हैं। वह काफी दिनों से इस फिल्म को बनाना चाहते हैं। कई बार यह भी खबर आई कि अब कोई ऐक्टर इस फिल्म में काम करने को तैयार नहीं है। वहीं, यह खबरें भी उड़ीं कि अब फिल्म शायद ही बन पाएगी। पर, अब लगता है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर जरूर आएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान के पास मार्च में टाइम है। वह फिल्म का नैरेशन इस बीच में सुनना चाहते हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं सामने आया है। हालांकि अगर ऐसा होता है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि अंतरिक्षयात्री राकेश शर्मा की भूमिका के साथ सलमान कितना न्याय कर पाते हैं। हालांकि पहले खबर थी कि फिल्म में आमिर काम करेंगे। फिर खबर आई कि शाहरुख कान लीड रोल में होंगे। फिर विक्की कौशल का नाम आया था
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.