भोपाल(ईएमएस)। कांग्रेस ने जो वादे प्रदेश की जनता से किए थे, वह उसकी सरकार ने पूरे नहीं किए। जिसके कारण लोग अपने को ठगा और छला हुआ महसूस कर रहे हैं। प्रदेश की जनता के साथ छलावा हुआ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है, थाने के बाजू में ही मर्डर हो रहे हैं। इससे बुरी हालत प्रदेश की और क्या हो सकती है। हमने लंबे समय तक बिना सत्ता में रहे जनता के हितों के लिये संघर्ष किया है, काम किए, लड़ाईयां लड़ीं, मकसद हासिल किए, लक्ष्य प्राप्त किए हैं। हमने विपक्ष में रहते हुए भी जनता के हित के लिए फैसले करवाए हैं। हम आज सत्ता में नहीं हैं, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इस बात के लिए मजबूर कर देंगे कि वह जनता से किए गए वादों को पूरा करे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री उमा भारती ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कही। सुश्री उमा भारती ने इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। – संगठन को सत्ता से ऊपर मानती है हमारी पार्टी सुश्री उमा भारती ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संगठन और सरकार दोनों का नेता होता है। अध्यक्ष की भूमिका में सभी नेतृत्व निहित होते हैं, चाहे वह सरकार का नेतृत्व हो या संगठन का नेतृत्व हो। नेतृत्व के पीछे कोई एक भाव निहित नहीं होता, उसके पीछे संपूर्ण भाव निहित होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी संगठन को सत्ता से ऊपर मानती है। भारत में मध्यप्रदेश को संगठन का राज्य माना गया है, क्योंकि यहां संगठन ने ही राज किया है और सारे फैसले संगठन ने ही लिए हैं। यहां के कार्यकर्ताओं की क्षमता बहुत बड़ी है
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.