नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली की 7वीं विधानसभा का पहला तीन दिवसीय सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। 24 फरवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले सत्र के पहले दिन सभी विधायकों को शपथ दिलवाई जाएगी। मटिया महल से विधायक शोएब इकबाल प्रोटेम स्पीकर के रूप में विधायकों को शपथ दिलवाएंगे। इसके बाद सभी विधायक विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। विधानसभा सत्र के पहले दिन सबसे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के बाद उप मुख्यमंत्री और बाकी मंत्री शपथ लेंगे। मंत्रियों के बाद विधायकों के शपथ लेने का नंबर आएगा। इसके बाद विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। विधानसभा के पहले दिन दो मिनट का मौन भी रखा जाएगा। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा में शोध करने वाले शोधार्थियों से मुलाकात की। यह शोधार्थी विधानसभा की कार्रवाई और विधानसभा के इतिहास को लेकर शोध कर रहे हैं। सिसोदिया ने शोधार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने शोधार्थियों को दिल्ली विधानसभा के नए सत्र को लेकर जानकारी भी दी। दिल्ली विधानसभा में इस बार विपक्ष पहले से मजबूत रहेगा। छठी विधानसभा में भाजपा के महज तीन विधायक ही चुनाव जीतकर आए थे, जोकि बाद में हुए उप चुनाव के बाद चार हो गए थे। इस बार दिल्ली विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या आठ होगी। अभी तक नेता प्रतिपक्ष के रूप में भाजपा की ओर से किसी नाम की घोषणा नही की है। रोहिणी से चुनाव जीते विजेंद्र गुप्ता इस दौड़ में सबसे आगे हैं। यह लगातार दूसरी बार है, जब विधानसभा में कांग्रेस की ओर से कोई सदस्य नहीं होगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.