भोपाल (ईएमएस)। राजधानी के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आज प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ के कानंन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क बिलासपुर से लाई गई सिंहनी नन्दी को पर्यटकों के लिये डिस्प्ले बाड़े में छोड़ दिया गया। चार वर्षीय नन्दी को गत 16 जनवरी को उसके भाई सत्या के साथ वन विहार लाया गया था।
संचालक वन विहार श्रीमती कमलिका मोहंता ने बताया कि बाड़े में छोड़ने के बाद नन्दी पूर्णत: सामान्य व्यवहार कर रही है। सत्या और नन्दी एक ही माँ की संतान हैं। इन्हें एक-एक हफ्ते बारी से डिस्प्ले बाड़े में रखा जा रहा है। कुछ दिनों बाद अगल-बगल के बाड़ों में रखा जायेगा। दोनों सिंह नये माहौल में पूरी तरह ढल चुके हैं। दोनों प्रतिदिन 7 से 8 किलो माँस का भोजन कर रहे हैं। इस समय वन विहार में चार नर और दो मादा सिंह हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.