नई दिल्ली (ईएमएस)। कांग्रेस ने भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े के महात्मा गांधी को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। कांग्रेस का कहना है कि उसे भाजपा से देशप्रेम का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। हेगड़े ने रविवार को महात्मा गांधी के स्वाधीनता संग्राम को ड्रामा करार दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल का कहना है कि ‘महात्मा गांधी को देशप्रेम का सर्टिफिकेट उस पार्टी से नहीं चाहिए जो गोरों की सरकार के चमचे थे, अनंत हेगड़े उस संगठन से आते हैं जिन्होंने तिरंगे का विरोध किया, संविधान का विरोध किया, जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से गोड़से भक्तों की संख्या भाजपा में बढ़ती जा रही है, भाजपा को अपना नाम बदलकर नाथू राम गोड़से पार्टी रख लेना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जिन्होंने लगातार महात्मा गांधी का अपमान किया और अब एक और भाजपा नेता बापू के खिलाफ बोल रहे हैं। यही समय है प्रधानमंत्री को साबित करना होगा कि उनकी निष्ठा गोडसे के प्रति है या महात्मा गांधी के प्रति। बंगलूरू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेगड़े ने सवाल उठाया कि कैसे ‘ऐसे लोग’ भारत में महात्मा पुकारे जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘पूरा स्वतंत्रता आंदोलन अंग्रेजों की सहमति और समर्थन से खेला, एक बड़ा ड्रामा था। सत्याग्रह और भूख हड़ताल भी ड्रामा था। ये तथाकथित नेता एक बार भी पुलिस द्वारा नहीं पीटे गए। उत्तर कन्नडड से सांसद का कहना है कि यह वास्तविक लड़ाई नहीं बल्कि तालमेल से किया स्वतंत्रता आंदोलन था। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस का यह कहते हुए समर्थन करते हैं कि अनशन और सत्याग्रह के कारण देश को आजादी मिली, लेकिन यह सत्य नहीं है। ब्रिटिश शासक सत्याग्रह नहीं बल्कि निराशा और कुंठा के कारण देश छोड़कर गए है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.