Newsportal

24-25 फरवरी को भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रम्प, गुजरात से शुरू करेंगे यात्रा

0 25

अहमदाबाद (ईएमएस)| अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सपत्नीक आगामी 24-25 फरवरी को भारत आएंगे और अपनी यात्रा की शुरुआत गुजरात से करेंगे| इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी डोनाल्ड ट्रम्प के साथ रहेंगे| व्हाइट हाउस ने डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा को लेकर ट्वीट कर यह जानकारी दी है| जिसमें कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रम्प अपनी इस यात्रा में गुजरात भी जाएंगे| ट्रम्प की यात्रा से भारत और अमेरिका के बीच संबंध और मजबूत होंगे| जानकारी के मुताबिक ट्रम्प की गुजरात यात्रा के कार्यक्रम तय हो गए हैं| जिसमें साबरमती के मोटेरा स्टेडियम और गांधी आश्रम तय है| मोटेरा स्टेडियम में अमेरिका के हाउडी मोदी की तर्ज पर हाउडी ट्रम्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया है| जो दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगा| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ड्रीम प्रोजेक्ट मोटेरा स्टेडियम बनकर तैयार हो चुका है| विश्व के सबसे बड़े इस स्टेडियम में 1.10 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है| ट्रम्प के आगमन के चलते स्टेडियम में अभी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं| स्टेडियम में बगैर पास किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.