Newsportal

राष्ट्रपति मुर्मू 20 से 22 नवंबर, 2023 तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर

0 16


नई दिल्ली, 20नवंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 से 22 नवंबर, 2023 तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी।

20 नवंबर को, राष्ट्रपति बारीपदा में अखिल भारतीय संताली लेखक संघ के 36वें वार्षिक सम्मेलन और साहित्यिक महोत्सव के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगी। इसी दिन, वे कुलियाना में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का भी उद्घाटन करेंगी।

21 नवंबर को राष्ट्रपति पहाड़पुर गांव में कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद, वे बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन का दौरा करेंगी और तीन नई रेलगाड़ियों (बादामपहाड़-टाटानगर मेमू; बादामपहाड़-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस; और बादामपहाड़-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस) को हरी झंडी दिखाएंगी। वे न्यू रायरंगपुर डाक मंडल का उद्घाटन; रायरंगपुर डाक मंडल का स्मारक कवर जारी करेंगी; और बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगी। वह बादामपहाड़-शालीमार एक्सप्रेस रेलगाड़ी से बादामपहाड़ से रायरंगपुर तक यात्रा करेंगी। उसी शाम, राष्ट्रपति वीर सुरेंद्र साई प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बुर्ला के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

22 नवंबर को राष्ट्रपति संबलपुर में ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा अभियान – नए भारत के लिए नई शिक्षा का शुभारंभ करेंगी। बाद में, राष्ट्रपति पुट्टपर्थी का दौरा करेंगी जहां वे श्री सत्य साईं इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग के 42वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.